Satna News : हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Satna News : हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Satna Ramcharitmanas Controversy News : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाने की आंच मध्यप्रदेश के सतना जा पहुंची, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन ने इसका जमकर विरोध किया है, संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहले रामचरित मानस की विधिवत पूजा की फिर समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को देश के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं हुई आहत

बता दें कि भगवती मानव कल्याण संगठन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा हाल ही में उत्तरप्रदेश मे रामचरितमानस की प्रतियां जलाई हैं, जिससे सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने रामचरितमानस की गलत व्याख्या करके सनातन धर्म को जाति के नाम पर बांटने का प्रयास किया है, यह बेहद ही निंदनीय हैं।

[dgv_vimeo_video id=”794938131″]

प्रधानमंत्री जी से की मांग

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष लोकेश सिंह दिखित ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा जो रामचरित मानस की प्रतियां जलाई और फाड़ी गई हैं उसके विरोध में ज्ञापन सौंपा है और प्रधानमंत्री जी से मांग की है, कि ऐसे लोगों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए, क्योंकि समाजवादी पार्टी के लोग रामचरित मानस की गलत व्याख्या करके देश को जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं जो देश के लिए खतरा है, पहले हम लोगों ने रामचरित मानस का पूजन किया और विधि विधान से पूजन करके उसे ससम्मान लेकर मानस के जयकारे लगाकर हम लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”794938556″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews