Satna News : प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था चरमराई, पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की नहीं हो रही सुनवाई

Satna News : प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था चरमराई, पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की नहीं हो रही सुनवाई

Satna News : सतना जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं की बीच शहर में थाने से कुछ दूरी पर स्थित बस स्टैंड में एक बस संचालक के स्टाफ़ के साथ दूसरे बस संचालक के स्टाफ़ के द्वारा लाठी डंडे से जमकर मारपीट की गई। वहीं एक तरफ आरोपी को पुलिस प्रशासन द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है, पीड़ित की सुनने वाला कोई नहीं।

यह है मामला

बता दें कि सतना शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत बस स्टैंड में निजी बस संचालक के कर्मचारियों को सांई बाबा बस सर्विस के कर्मचारियों के द्वारा शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड में लाठी और डंडों से मारपीट की गई। जिसकी रिपोर्ट लिखाने पीड़ित थाने पहुंचा। जहां पीड़ित की रिपोर्ट ना लिखकर किसी राजनीतिक अथवा प्रशासनिक दबाव के चलते थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी द्वारा आरोपियों के पक्ष में पहले रिपोर्ट लिखी गई, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित और उसका परिवार कई घंटो से इंसाफ की गुहार लगाते हुए थाने में बैठा रहा, वहीं दूसरी तरफ मारपीट करने वाले आरोपी के द्वारा यह कहा जा रहा था कि हमारे साथ मारपीट की गई जबकि आरोपी स्वस्थ हालत में थाने में चहल कदमी करते देखा गया।

[dgv_vimeo_video id=”866874902″]

जब न्याय की रक्षा करने वाले पुलिस प्रशासन के अधिकारी ही आरोपियों को संरक्षण देंगे तो किस प्रकार से जिले में कानून व्यवस्था चल पाएगी, वहीं दूसरी तरफ जब हमने थाना प्रभारी से मामले की जानकारी लेनी चाही, तो थाना प्रभारी सुदीप सोनी कैमरे से भागते हुए नजर आए, अब देखना यह होगा कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में क्या पीड़ित पक्ष को न्याय दिला पाएंगे?
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”866875446″]

[dgv_vimeo_video id=”866876647″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews