Satna News : जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी हुआ फरार, इलाज के दौरान पुलिस को दिया चकमा

Satna News : जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी हुआ फरार, इलाज के दौरान पुलिस को दिया चकमा

Satna News :  सतना में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां आज केंद्रीय जेल से 302 हत्या के आरोपी को मेडिकल चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था, आरोपी का नाम साहब लाल भूमिया पिता कुंजलाल भूमिया उम्र 35 वर्ष निवासी कुम्ही गांव थाना उचेहरा ने अपने पड़ोस के बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने 27 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां पर आरोपी को जेल भेज दिया गया था,

ऐसे कैदी हुआ फरार

बता दें कि आरोपी केंद्रीय जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहा था, आरोपी के पैर में चोट लगी थी जिसकी वजह से उसका मेडिकल चेक अप समय-समय पर कराया जाता था, पहला चेकअप 20 जनवरी 2023 को कराया गया उसके बाद दूसरा चेकअप 26 फरवरी को करना था लेकिन पुलिस लाइन से पुलिस बल ना होने की वजह से आरोपी को आज 11 मार्च को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां से आरोपी ने अपने शातिर दिमाग से हथकड़ी को खोल लिया और वह मेडिकल के लिए अंदर जाने से पहले ही जेल वाहन से उतरते ही मौके से भागने में कामयाब रहा।

[dgv_vimeo_video id=”807091306″]

पुलिस जाँच में जुटी

बताया जा रहा है आरोपी के भाग जाने के बाद पूरा जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने उसे कुछ देर तक दौड़कर पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही, मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, कोतवाली पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”807091120″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews