नवनिर्वाचित आदिवासी महिला जनपद सदस्य ने भाजपा के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

नवनिर्वाचित आदिवासी महिला जनपद सदस्य ने भाजपा के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। सतना (Satna) में नवनिर्वाचित आदिवासी महिला जनपद सदस्य ने भाजपा जनपद अध्यक्ष के पक्ष में वोट करने के लिए मंत्री रामखेलावन पटेल एवं अन्य पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए है, और साथ ही देने की बात कही है, दरअसल, मामला जनपद पंचायत रामनगर का है जहां पर बीते दिनों हुए चुनाव में रामनगर जनपद सदस्य के रुप मे रेखा कोल ने विजय प्राप्त की थी, मगर बीते 2-3 दिनों से लगातार पुलिस और भाजपा नेताओं के द्वारा इन पर जनपद अध्यक्ष के लिए वोटिंग करने को लेकर रेखा व उसके परिवार पर दबाव बनाये जाने के गंभीर आरोप लग रहे है, सत्तापक्ष के दवाब की वजह से तंग आकर रेखा कोल ने वीडियो जारी कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले जाने की बात बताई है।

वीडियो जारी कर रेखा ने राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल व अन्य पर आरोप लगाए हैं, जनपद सदस्य रेखा कोल ने अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के बाद वीडियो जारी कर बताया कि स्थानीय भाजपा नेताओं के इशारे पर स्थानीय पुलिस उसके ससुर को थाने में बैठा कर प्रताड़ित कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”731806637″]

इस पूरे मामले में जनपद सदस्य रेखा कोल ने वीडियो जारी कर कहा कि अभी वह सुरक्षित हैं, मगर आगे उनके व उसके परिवार के साथ बड़ी घटना हो सकती है, रेखा ने वीडियो में कहा कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है, तो घटना के जिम्मेदार राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, स्थानीय पुलिसकर्मी, भाजपा नेता, होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”731806841″]

इस दौरान रेखा कोल के ससुर रामनाथ रावत ने भी वीडियो जारी कर पुलिस प्रताड़ना की पूरी कहानी बताई, व आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस एवं भाजपा नेताओ द्वारा मुझसे कोरे कागज में हस्ताक्षर करवाया गया है, साथ ही दवाब बनाने के लिए फर्जी कार्यवाही व फसा देने की धमकी दी जा रही है, रावत ने बताया कि अध्यक्ष के पक्ष में वोटिंग करने के एवज में पीएम आवास औऱ 5 लाख रुपए का लालच भी भाजपा नेताओं द्वारा दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews