Satna News : महिला ने बच्चे समेत खाया जहर, मौत, बच्चा लड़ रहा जिंदगी की जंग

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले की अमरपाटन तहसील अंतर्गत शाह गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विधवा ने पति के वियोग में न सिर्फ स्वयं जहर खाया बल्कि अपने 05 वर्षीय मासूम बेटे को भी जहर खिला दिया, विधवा महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मासूम बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है, वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि अमरपाटन थानाक्षेत्र के शाह गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 26 वर्षीय विधवा मां साक्षी पांडे ने अपने मृत पति के वियोग में पहले अपने 05 वर्षीय बेटे को जहर खिलाया फिर स्वयं भी जहर खा लिया, दोनों मां बेटे को उल्टियां होने और तबियत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचित किया परिजन घर पहुंचे और दोनों को अमरपाटन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान विधवा मां साक्षी पांडे की मौत हो गई, वहीं गंभीर घायल 05 वर्षीय मासूम बेटे की हालत नाजुक होने से डॉक्टरों ने उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

जानकारी के मुताबिक पेशे से किसान पति नागेश पांडे और पत्नी साक्षी पांडे की बीच लड़ाई झगड़ा हो गया था, नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी, पत्नी के मायके जाते ही पति नागेश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, खबर लगते ही पत्नी बच्चे सहित घर आई लेकिन जिंदगी लूट चुकी थी, पति नागेश का अंतिम संस्कार के बाद विधवा पत्नी साक्षी पांडे पति के वियोग में खना पीना छोड़ चुकी थी, पति की मौत के आज आठवें दिन विधवा पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया, परिजन किसी काम से बाहर गए थे घर सूना था इस का फायदा उठाते हुए विधवा पत्नी साक्षी ने पहले अपने 05 वर्षीय बेटे को जहर खिलाया फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली, गंभीर हालत में बेटा संजय गांधी अस्पताल में मौत और जिंदगी से जूझ रहा है, दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस पूरे मामले में जांच तफ्तीश करने में जुट गई है, फिलहाल इस मामले में अभी ना तो परिजन और ना ही पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews