सतना पुलिस की कार्रवाई, नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में एक और मेंबर गिरफ्तार

रिपुदमन को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ करने पर यह बताया कि वह यूपी में बैठे डीलर को पैसे ट्रांसफर करता था। इसके बदले उसे 10 प्रतिशत का हिस्सा मिलता था।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले पुलिस को बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतरप्रांतीय नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो कि कियोस्क का संचालक है। इसमें अब तक लगभग 5 करोड़ 35 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का पता चला है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बात का हुआ खुलासा

पुलिस ने पहले ही राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेन्द्र सिंह राजावत को मामले में गिरफ्तार किया गया था और अब रिपुदमन को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ करने पर यह बताया कि वह यूपी में बैठे डीलर को पैसे ट्रांसफर करता था। इसके बदले उसे 10 प्रतिशत का हिस्सा मिलता था। वहीं, फरार आरोपी आशीष गौतम और अमित गुप्ता सिरप की खेप बांदा से लाते थे और यह खेप संदीप सोनी नामक युवक बेचता था। इसमें रिपुदमन वित्तीय लेन-देन और मैनेजमेंट का जिम्मा संभालता था।

12 जुलाई की घटना

इस अवैध कारोबार की शुरूआत 12 जुलाई को हुई थी, जब सिंहपुर थाना पुलिस ने खनगढ़ मोड़ के पास बिना नंबर का पिकअप वाहन पकड़ा था। जिसमें सवार आशीष गौतम, अमित गुप्ता और ड्राइवर दिवाकर कुमार पटेल थे। हालांकि, आशीष और अमित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे, लेकिन ड्राइवर पुलिस की पकड़ में आ गया। इस दौरान गाड़ी से पुलिस 72 सौ शीशी नशीली कफ सिरप ‘आनरेक्स’ की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग सवा 12 लाख रुपये थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews