सतना पुलिस ने बैंक से पैसे निकालने गए दो युवक को हिरासत में लिया, साइबर क्राइम का संदेह, जानें पूरा मामला

मामला मुख्तियारगंज थाना क्षेत्र का है। जब दो युवक केनरा बैंक की ब्रांच से पैसा निकालने पहुंचे थे। दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम ने कई बैंक को के खातों से पैसे निकाले पर रोक लगा दी है।
Gwalior News

Satna News : यह दुनिया काफी ज्यादा हाईटेक हो चुकी है। सभी देश एक-दूसरे से आगे बढ़ाने की होड में लगे हुए हैं। एक से बढ़कर एक नई टेक्नोलॉजी आए दिन लांच की जाती है। पहले के जमाने में सात समंदर पार पहुंचना तो दूर एक-दूसरे के बारे में जान पाना भी काफी ज्यादा कठिन होता था, लेकिन टेक्नोलॉजी ने इसे भी आसान कर दिया है। अब लोग घर बैठे एक दूसरे से वीडियो कॉलिंग पर बात भी कर सकते हैं।

हालांकि, कुछ लोग गलत फायदा भी उठाते हैं। जितनी तेजी से लोग विकास की ओर आगे बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसका आए दिन कोई ना कोई मामला सामने आता ही रहता है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के सतना जिले से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जब बैंक से पैसे निकालने पहुंच दो युवक सलाखों के पीछे चले गए। आइए जानते हैं पूरा विस्तार से…

मुख्तियारगंज थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला मुख्तियारगंज थाना क्षेत्र का है। जब दो युवक केनरा बैंक की ब्रांच से पैसा निकालने पहुंचे थे। दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम ने कई बैंक को के खातों से पैसे निकाले पर रोक लगा दी है। जिनमें केनरा बैंक भी शामिल है। इसी क्रम में दोनों युवक अकाउंट से पैसे निकालने पहुंचे थे। जब बैंक कर्मी को उनपर शक हुआ, तो उन्होंने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर को दी। प्रबंधक ने दोनों से इतनी बड़ी रकम की जानकारी मांगी तो वह ना दे सके। तब मैनेजर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर गई है।

पूछताछ जारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान धीरज प्रजापति और पंकज कुमार चौधरी के रूप में की गई है। पंकज मुंबई में चौकीदारी करता है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि उसका एटीएम 17 अगस्त को चोरी हो गया था, लेकिन उसने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं करवाई थी। हालांकि, उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए वह कैश निकालने काउंटर पर गया था। वहीं, पुलिस के सवालों का उसके पास कोई जवाब नहीं मिला है। लिहाजा, पुलिस को यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ लग रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews