सतना में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुष्टि के लिए कराई जाएगी DNA जांच

सतना में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुष्टि के लिए कराई जाएगी DNA जांच

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में एक युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें लगभग ढाई माह से लापता इस युवक का शुक्रवार की शाम को शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, हत्या की आशंका जताई जा रही है।

खेत की मेड के पास मिला नर कंकाल

दरअसल, मामला सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांधी का है, जहां शुक्रवार की देर शाम को छोटेलाल सिंह के खेत की मेड के पास नर कंकाल देखा गया, जिससे पूरी गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। वहीं, पुलिस ने आने के बाद कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि शव पूरी तरह से हड्डियों में तब्दील हो चुका था लेकिन कपड़ों के आधार पर सकी शिनाख्त राजेन्द्र सिंह निवासी बांधी के रूप में की गई है।

बड़े भाई की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र के बड़े भाई की भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने उसकी संपत्ति को छीनने का प्रयास किया था। जिसकी हत्या हुई है उसकी भी शादी नहीं हुई थी और उसके पास काफी जमीन जायदाद थी। इतना ही नहीं, राजेन्द्र के गुम होने के 6 दिन बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई।

जांच के लिए रीवा भेजा कंकाल

दरअसल, राजेन्द्र सिंह अपने घर से 13 सितंबर से ही लापता था। जिसकी शिकायत परिजनों ने सभापुर थाना और एसपी ऑफिस में की थी लेकिन पुलिस की तलाश के बावजूद भी उसका पता नहीं चल पाया था और आखिरकार शुक्रवार को उसके शव को कंकाल के रुप में बरामद किया गया है। वहीं, टीआई सभापुर राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि, कंकाल को जांच के लिए रीवा भेजा जा रहा है। उसका शेष हिस्सा भी तलाशा जा रहा है। पुष्टि के लिए कंकाल की डीएनए जांच भी कराई जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews