कटर से ATM काट 8 लाख ले उड़े बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

कटर से ATM काट 8 लाख ले उड़े बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

सिवनी।

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम पर बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कटर और अन्य औजारों से एटीएम को काटा और उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये लेकर भाग गए। सोमवार को सुबह जब लोग एटीएम पहुंचे तो वहां एटीएम टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, शहर के छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित एसबीआई के एटीएम में रविवार को देर रात अज्ञात बदमाशों ने कटर के माध्यम से एटीएम को तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया गया है कि एटीएम में करीब आट लाख रुपये थे, जो बदमाश उड़ा ले गए। फॉरेन्सिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया है। पुलिस फिलहाल आरोपितों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपितों को पकडऩे के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews