जेब में रखे मोबाईल में ब्लास्ट, युवक की हालत गंभीर, घटना के बाद से बेहोश

जेब में रखे मोबाईल में ब्लास्ट, युवक की हालत गंभीर, घटना के बाद से बेहोश

SEONI NEWS : मध्य प्रदेश के सिवनी में जेब में रखे मोबाईल के ब्लास्ट से युवक घायल हो गया, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, घटना के दौरान पीड़ित बाइक चला रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हो गया। युवक का अस्पताल में इलाज जारी है वही मोबाईल से विस्फोट में युवक को गंभीर चोट आई है। युवक घटना के बाद से बेहोश है। वही पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है, घटना के दौरान आसपास मौजूद  लोगों की माने तो मोबाईल में विस्फोट की आवाज ने सबको चौंका दिया, लोगों को लगा कही बम विस्फोट हुआ है।

बहन से मिलने ससुराल जा रहा था युवक 

बताया जा रहा है कि गोपालगंज निवासी अखिलेश साहू शुक्रवार को बाइक से अपने बहन के ससुराल हिनोतिया गांव जा रहा था। हिनोतिया से कुछ दूर पहले ही युवक के जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज थी कि पीड़ित बाइक समेत सड़क पर ही गिर गया। यह घटना जिले के कन्हीवाडा थाना अंतर्गत हिनोतिया गांव के पास ही हुआ। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews