जीजा ने साली को 40 हजार रूपये में बेचा, शादी के बहाने हुई खरीद-फरोख्त

जीजा ने साली को 40 हजार रूपये में बेचा, शादी के बहाने हुई खरीद-फरोख्त

सिवनी/सपना तिलक जाटव

सिवनी जिले के आदिवासी थाना क्षेत्र आदेगांव के ग्राम अटारी में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां एक जीजा द्वारा अपनी साली को 40  हजार रुपए में बेच देने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुइ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम खमरिया गूजर में रहने वाले हल्केश परते अपनी साली फूलवती सल्लाम को पहले शादी कराने का बहाना बनाकर  नरसिंहपुर ले गया और वहां  40 हजार  रुपए लेकर एक युवक से उसकी नकली शादी करा दी। शादी के बाद इस युवक ने उस महिला से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे राहतगढ़ में अपने मित्र के यहां छोड़ दिया। जब पीड़िता को इस बात का संदेह हुआ कि खरीदा-बेचा जा रहा है तो उसने किसी तरह आदेगांव थाने में पहुंचकर पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी जीजा हलकेश परते, राहतगढ़ निवासी दारासिंह जाट और धर्मेंद्र जाट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि आदेगांव थाना में एक मामला सामने आया है जहां जीजा ने अपनी साली को शादी कराने के बहाने मामा के घर ले जाने की बात कही और रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ भी की। फिर उसकी शादी नरसिंहपुर में 40 हजार रुपये लेकर करा दी और बाद में इस शादी में सम्मिलित हुए अन्य आरोपियों के यहां राहतगढ़ में  महिला को ले जाकर छोड़ दिया गया। महिला की रिपोर्ट के आधार पर उसके जीजा हलकेश परते , धर्मेंद्र जाट और दारासिंह जाट  सहित तीन लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews