MP Mob Lynching News : सिवनी मे आदिवासियों की हत्या पर भड़के भूरिया, उठाये सरकार पर सवाल

MP Mob Lynching News : सिवनी मे आदिवासियों की हत्या पर भड़के भूरिया, उठाये सरकार पर सवाल

सिवनी, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के सिवनी (seoni) जिले में मंगलवार को मॉब लिंचिंग (MP Mob Lynching News) की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गोमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों (tribals) को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें से दो आदिवासियों लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल है। मौत की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिसके कारण उत्तर से दक्षिण भारत जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगा गई है।

यह भी पढ़े…MP News: प्रदेश के इस बिजली यूनिट ने बढ़ाया मान, बिजली उत्पादन में बनाया नया कीर्तिमान

आपको बता दें कि मामला कुरई थाना अंतर्गत बादल पार चौकी क्षेत्र का है। जहाँ हत्या और चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के धानशाह (54) व संपत बट्टी ( 60) को कुछ युवकों ने लाठियों से पीटा था। आदिवासियों का आरोप बजरंग दल के गुंडों द्वारा मारा गया है।

यह भी पढ़े…2023 विधानसभा चुनाव से पहले घोषणाओं की झड़ी, पुरानी पेंशन योजना सहित संविदा-आउट सोर्स कर्मचारी के लिए बड़े ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बजरंग दल को जानकारी मिली कि कुछ लोग गाय का मांस तस्करी कर रहे थे इसके चलते उनके द्वारा मारपीट की गई जिसमे मौके पर दो आदिवासियों लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया भी कुरई पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया है कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”705769900″]

यह भी पढ़े…आईपीएल 2022 : अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की पुष्टि

वहीं मौके पर पहुंचे एस पी कुमार प्रतीक की अनेको थाना प्रभारीयों से बात चल रही है जिसमे बताया जा रहा है कि बजरंग दल के गुंडों का घर गिराया जाए, इसके चलते एस डी एम और राजस्व अधिकारियों द्वारा ने नपती शुरू कर दी है और मकान गिराने की योजना बन रही है।

[dgv_vimeo_video id=”705770424″]

यह भी पढ़े…Morena News : एसपी की बड़ी कार्रवाई, छह साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का घर किया जमींदोज

सिवनी जिले की इस घटना ने साबित कर दिया है कि आदिवासियों की हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार के लिए आदिवासी समाज केवल वोट बैंक है। मुख्यमंत्री जी, कठोर कार्रवाई कीजिए वरना पद छोड़िए ।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी ने सिवनी जिले के आदिवासी ब्लॉक कुरई में दो आदिवासी युवकों की हत्या व गंभीर रूप से घायल की घटना को अत्यंत दुखद बताया है। इस दमन और उत्पीड़न की घटना की गंभीरता को देखते हुए कमलनाथ जी ने तीन वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी गठित की है , जो घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेगी और घटना की सम्पूर्ण जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews