
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दामाद ने गुस्से में अपने संस्कार और लिहाज को दरकिनार करते हुए अपनी सास को जमकर पीटा। बस सास की गलती बस इतनी थी कि वो अपने नाती को पीटने से बचा रही थी, जिसके लिए दामाद ने सास के साथ अभ्रदता कर डाली। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

कुरई थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, जिले के कुरई थाना क्षेत्र का मामला है। सास पर प्राणघातक हमला करने वाला अंकित गोनगे है। जिसके खिलाफ महिला ने FIR दर्ज करवा दिया है। बता दें कि आरोपी अपने डेढ़ साल के बच्चे को पीट रही थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सास अपनी बेटी के घर आई हुई थी। वहीं, सास ने शिकायत दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

