
Shahdol News : शहडोल जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है जबिक दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया है।
सन्नौसी गांव का मामला
दरअसल, मामला व्यौहारी थाना क्षेत्र के सन्नौसी गांव का है। जब देवरानी-जेठानी समेत एक अन्य खेत में काम कर रहे थे। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में तीनों आ गए। जिसमें एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों घायलों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

