उत्कल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबीयत, सफर के दौरान हुई मौत; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

mp news

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट | शहडोल में एक दिल दहला देने वाली घटना (उत्कल एक्सप्रेस) सामने आई है। बता दें कि एक 55 वर्षीय आदमी की सफर के दौरान ही मौत हो गई। यह घटना रात के करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। जब पूरी से चलकर उत्कल एक्सप्रेस ऋषिकेश जा रही थी। इस ट्रेन के एसी कोच बी टू के सीट नंबर 15 में मृतक रवि ओसवाल सफर कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और समय पर इलाज नहीं हो पाने के कारण उनकी मौत हो गई। दरअसल, तबीयत खराब होने के बाद उनके साथ सफर करने वाले बेटे और पत्नी ने रेवले एप्प की मदद से डॉक्टर से भी संपर्क किया। वहीं, रेल कर्मचारियों ने उनके परिजनों को जानकारी दी कि, उनकी मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें – MP School: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, डीपीआई ने जारी किया ये आदेश, तबादलों पर अपडेट, मिलेगा लाभ 

घटना के बाद शहडोल रेलवे स्टेशन पर शव को उतारा गया। साथ ही GRP को इस घटना की जानकारी दी गई। वहीं, इस घटना के बाद ट्रेन करीब एक घंटे तक वहां खड़ी रही। इसके बाद स्टेशन में काफी भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। साथ ही, पूरे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। जिन्हें जीआरपी की मदद से भीड़ को कम किया गया और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले का मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – Chhath Puja 2022: नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू, बन रहा है शुभ योग, जानें खरना और अर्ध्य का समय 

वहीं, इस घटना के बाद पत्नी बार-बार अपना होश खो बैठ रही है जबकि बच्चे को भी गहरा दुख पहुंचा है, जिसके कारण दोनों कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं। इधर, मृतक के बाकि परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पूरे घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। बता दें कि मृतक पुरी से इस कोच में चढ़ा था और कटनी जा रहा था। इसी बीच उसकी हालत गंभीर होती चली गई। रेल कर्मचारी की मानें तो, मृतक की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। फिलहाल, GRP मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों पर होने वाला है असर 

जीआरपी थाना प्रभारी फूल कुमारी ने मामले को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, अभी हमको जानकारी लगी है कि उत्कल एक्सप्रेस में किसी व्यक्ति का शव मिला है। शव उतार लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही बताया जा सकता है कि मृतक कहां गया था और कहां जा रहा था और मौत के कारण क्या है। साथ में मृतक की पत्नी और बेटी भी है लेकिन अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें – नवंबर में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क  

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews