
Shahdol News : शहडोल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जब नाले के सामने खेलते वक्त एक बच्चा उसमें जा गिरा। तेज बहाव के कारण वह नाले में बह गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व राहत-बचाव दल को दी। वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिसके 24 घंटे बाद करीब 2 किलोमीटर दूर बच्चे का शव बरामद किया गया। फिलहाल, मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
ग्राम बोकरी का मामला
दरअसल, मामला देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोकरी में औन्धी नाला के पास का है, जहां गांव के बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक बच्चा नाले में जा गिरा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम प्रिंस कुशवाहा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 8 साल थी। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम फैल गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

