शहडोल में तेल विक्रेताओं के यहां छापे की कार्रवाई, जांच के लिए सेंपल भोपाल भेजे गए

शहडोल में तेल विक्रेताओं के यहां छापे की कार्रवाई, जांच के लिए सेंपल भोपाल भेजे गए

शहडोल, अखिलेश मिश्रा । जिले में बूस्ट सेव आयल प्रोजेक्ट के अंतर्गत छापे की कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शहडोल डॉ. राजेश पांडेय के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहडोल बृजेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा शहर के विभिन्न तेल विक्रेताओं के यहां सघन निरीक्षण किया गया।

इस कार्रवाई के अंतर्गत निर्मल कॉटन मिल शहडोल से पतंजलि सी सेम आयल एवं कोकोनट आयल वैष्णोमल मोटूमल चपरा क्वार्टर से राइस ब्रान आयल अमन ट्रेडर्स गल्ला मंडी शहडोल से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल तथा मुबारक ट्रेडर्स से कच्ची घानी सरसों तेल एवं रिफांइड सनफ्लावर ऑयल के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। खाद्य विक्रेताओं को दुकान में साफ-सफाई रखने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है इस प्रकार की कार्यवाही लगातार आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा खाद्य तेलों में मिलावट की जांच हेतु बूस्ट सेफ आयल पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews