
शहडोल, अखिलेश मिश्रा
बाघ के हमले से भालू की मौत हो गई, बाघ ने एक गाय का भी शिकार किया है। भालू और बाघ के बीच घंटो तक लड़ाई चली। इस लड़ाई में भालू के शरीर मे हमला के दौरान घाव के कई निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि हमले में बाघ भी घायल हुआ है।
घटना जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र अमझोर के वंसुखली सर्किल कक्ष क्रमांक 441 की है। बीते कुछ दिनों से यह बाघ रिहायसी इलाके में विचरण कर रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण भी दहशत में हैं। बाघ अब तक कईकई मवेशि का भी शिकार कर चुका है । 3 दिनों से वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम सरवाही में बाघ के आतंक से ग्रामीण परेशान थे। स्थानीय लोगो की मदद से वन विभाग की टीम ने आतिशबाजी व हो हल्ला कर बाघ को क्षत्रे से खदेड़ा था।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

