जनपद पंचायत मे फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन मे बैठी अध्यक्ष, पूर्व मे वरिष्ठ अधिकारियों को भी कराया था अवगत

प्रभारी सीईओ को उनके जनपद में बैठाया गया है। जिससे कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व में जो सीईओ थे उन्हें वापस लाया जाए। जनपद कार्यालय के सामने से शराब दुकान हटाई जाए, कई ग्राम पंचायत में बिना कार्य हुए ही पैसे निकाल लिए गए हैं जिसकी जांच कर दोषियों पर कारवाई की जाए।
shahdol news

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की ब्यौहारी जनपद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिसके खिलाफ जनपद पंचायत की अध्यक्ष ने पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचारी अधिकारी कर्मचारियों पर कारवाई मांग कर चुकी है। अधिकारियों ने जल्द करवाई का जनपद पंचायत अध्यक्ष को आश्वासन दिया था, लेकिन समय गुजर गया और कारवाई नहीं हुई, जिससे नाराज अध्यक्ष अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गई है।

बता दें कि जनपद पंचायत की अध्यक्ष ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, उनके साथ और भी कई लोग धरने पर बैठ गए हैं। अध्यक्ष आकांक्षी प्रीतू सिंह ने बताया कि एसडीओ इंजीनियर के अलावा कई भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध उन्होंने पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की थी और वरिष्ठ अधिकारियो से कारवाई की मांग की थी। अधिकारियों ने जल्द ही कारवाई का आश्वासन दिया था लेकिन समय गुजर गया और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर कोई कारवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद अब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जारी धरना 

अध्यक्ष ने बताया कि प्रभारी सीईओ को उनके जनपद में बैठाया गया है। जिससे कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व में जो सीईओ थे उन्हें वापस लाया जाए। जनपद कार्यालय के सामने से शराब दुकान हटाई जाए, कई ग्राम पंचायत में बिना कार्य हुए ही पैसे निकाल लिए गए हैं जिसकी जांच कर दोषियों पर कारवाई की जाए। साथ ही साथ एसडीओ इंजीनियर के विरुद्ध जांच कर कारवाई की जाए। जनपद क्षेत्र में चल रहे कार्य पर भ्रष्टाचार किया गया है इस मामले की भी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को की जा चुकी है। लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे नाराज जनपद पंचायत की अध्यक्ष पंचायत कार्यालय के सामने टेंट लगा कर अपने सहयोगियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गई हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी पांच सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होगी जब तक यह धरना चलता रहेगा।

शहडोल से राहुल राणा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”998163153″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews