अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्ताव को ठुकराने वालों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिया जवाब 

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्ताव को ठुकराने वालों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिया जवाब 

SHAHDOL  NEWS : शहडोल में शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा जो लोग भगवान श्रीराम के आमंत्रण को ठुकरा रहे हैं। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को ठुकरा रहे हैं। वो सारे लोग जिन्होंने पहले भी गलत बोला था, आज भी उस बात को ठुकरा करके वो फिर गलती कर रहे हैं। ऐसे लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि 22 तारीख में अभी बहुत समय है। ऐसे लोगों को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए पुनर्विचार करना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”902550857″]

बहुत दुर्भाग्य की बात

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा -श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रस्ताव को नकार रहे हैं। भारत की वर्तमान पीढ़ी, भारत के समस्त बहुसंख्यक समाज के लिए सोचने वाला विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा राजनीति होती रहेगी, लोकतंत्र का तकाजा है। विचारों की अभिव्यक्ति है। विचार में मतभिन्नता हो सकती है लेकिन कोई संस्कृति को नकार दे ये बहुत दुर्भाग्य की बात होगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews