
Shahdol News : शहडोल जिले में अपराधिक घटनाक्रम थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन यहां कोई-ना-कोई क्राइम के मामले सामने आते ही रहते हैं। जिसका एक मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरी टोला से सामने आया, जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर कट्टे से फायरिंग कर दी। जिससे वो घायल हो गया और आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए।
मामला दर्ज
युवक का प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि फायरिंग में उसके सिर और कान के पास हल्की चोट आई है जो कि जल्द सही हो जाएगी। वहीं, युवक ने बुढ़ार पुलिस थाने में आरोपी छोटू शर्मा समेत उसके 3 साथियों पर मामला दर्ज करवाया है।
आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, उन्हें मौकास्थल से कोई कारतूस का खोखा नहीं मिला है लेकिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। फिलहाल, सभी की तलाश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद जुआ के कारण हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

