Shahdol News: शहडोल ले जाते समय रास्ते में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप

Shahdol News: शहडोल ले जाते समय रास्ते में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल में एक गर्भवती महिला की लापरवाही के कारण मौत हो गई। दरअसल, अनूपपुर में शहडोल ले जाते समय गर्भवती की स्थिति बिगड़ गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि 16 दिसंबर को गर्भवती रेनू देवी को प्रसव पीड़ा हुई। जिसे डिलीवरी के दौरान संगीता नर्सिंग होम बिजुरी में ले जाया गया। जहां से उसे शहडोल रेफर कर दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला…

शहडोल किया रेफर

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर 5 हजार रुपए जमा कराए गए। इसके बाद भी ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपए मांगे गए। डॉक्टरों ने महिला रेनू को ऑपरेशन के लिए ले गए। इस दौरान उसकी ​​​​​​तबीयत बिगड़ने लग गई। जिसके बाद उसे तत्काल शहडोल ले जाने को कहा गया। साथ ही, ऑक्सीजन के नाम पर 4 हजार रुपए ले लिए।

अस्पताल में जमकर किया हंगामा

महिला की हालत धीरे-धीरे गंभीर होने लगी और शहडोल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। अपनी पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा आ गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही करने के आरोप लगाए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

लड़की के भाई ने जीजा पर लगाया आरोप

वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया और नवविवाहिता होने के कारण मामले की जांच एसडीओपी द्वारा की जाएगी। इधर नवविवाहिता के भाई ने अपने जीजा पर रेनू से मारपीट करने व उसके इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दहेज के लिए उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews