
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से नशेड़ी पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक ASI नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं, जिन्होंने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया है। बता दें कि संभागीय मुख्यालय शहडोल के रीवा होटल के पास ASI ने लोगों के मना करने के बावजूद वहां पेशाब किया। साथ ही धमकी भी दे डाली।
ASI की दबंगई
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात शराब के नशे टल्ली पुलिस लाइन में पदस्थ ASI दीपक सिंह परिहार ने रीवा होटल के पास जमकर हंगामा किया। साथ ही होटल के सामने पेशाब कर दिया, मना करने पर वह लोगों से विवाद पर उतारू हो गया है। वहीं, वायरल वीडियो में ASI दीपक ने बड़े ही दबंगई अंदाज इस विडियो को जहां, जिसके पास भेजना है, भेज दीजिए की बात कहते नजर आ रहा है।
रुक जाइए, अभी आ रहे हैं, फोर्स आ रही है..
वीडियो शहडोल के रीवा होटल का, जानकारी के अनुसार नशे में धुत ASI दीपक सिंह कर रहा था होटल के सामने पेशाब , मना करने पर दिखाई दबंगई, ASI पर निलंबन की कार्यवाही जारी@SP_Shahdol #Shahdol pic.twitter.com/Bn7Y0MODnR
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) August 27, 2024
निलंबन की कार्रवाई जारी
वहीं, मामले में जयसिहनगर थाने से पुलिस लाइन अटैच किया गया था। जिसे एसपी कुमार प्रतीक ने गंभीरता से लेते हुए सस्पेंशन की कार्रवाई की है। उनका कहना है कि जन्माष्टमी के अवसर पर ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके बाद खाना खाने के बाद शराब पीकर उनके द्वारा लोगों के साथ अभद्रता की गई। इसकी जानकारी लगते ही यह कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पूरी पुलिस विभाग की छवि शर्मशार हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”1003207468″]
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

