Ladli Behna Yojana पर भी ठगों की नजर, लाभ दिलाने का झांसा देकर आदिवासी सास और बहू से ठगी

बैगा महिला के घर के बाहर पीएम आवास का मकान कंप्लीट होने पर उसका नाम लिखा था, उसे पढ़कर आवाज लगाई और फिर ठगी कर फरार ।
Shahdol fraud

Ladli Behna Yojana Fraud : ठगों की नजर अब सरकारी योजनाओं पर भी गड़ने लगी है, बेख़ौफ़ शातिर ठग योजनाओं के हितग्राहियों के घर तक पहुँचने लगे हैं और फिर उन्हीं के सामने योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दस्तावेज लेकर उससे ठगी कर गायब होने लगे हैं, ताजा घटनाक्रम शहडोल में बैगा आदिवासी सास बहू के साथ घटा है, मामले की शिकायत पुलिस में की गई है।

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना एक ऐसी योजना है जिसकी चर्चा पूरा देश कर रहा है, कई राज्यों ने इस योजना को अपनाया है और नाम बदलकर अपने राज्य में इसे लागू भी किया है। लेकिन अब ठग भी सक्रिय हो गए हैं, शहडोल में बैगा आदिवासी परिवार में सास और बहू को योजना के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है।

खुद को बैगा विकास अधिकारी बताकर लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से एक ओर जहां महिलाओं को लाभ मिल रहा है तो वहीं  दूसरी ओर उनको भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, ताजा मामला शहडोल जिले के सिंहपुर क्षेत्र से सामने आया है जहां लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगों ने खुद को बैगा विकास का अधिकारी बताकर KYC कराने दस्तावेज लेकर हजारों की ठगी कर फरार हो गए।

पीएम आवास योजना के तहत लिखा नाम पढ़कर लगाई आवाज 

गौरतलब है कि शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय मीनू बैगा महिला के घर के बाहर पीएम आवास का मकान कंप्लीट होने पर उसका नाम लिखा था। जिससे ठगी के उद्देश्य से आए दो लोग पहले महिला का नाम पुकार के उसे बाहर बुलाया फिर खुद को बैगा विकास विभाग के अधिकारी बताते हुए लाड़ली बहना का लाभ दिलाने के नाम पर सास और बहू से उनके आधार कार्ड व राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज मांगे।

मोबाइल पर मैसेज आया तो फर्जी बताकर कर दिया डिलीट 

आदिवासी सास बहू ने दस्तावेज दिए तो फर्जी अधिकारियों ने KYC कराने के नाम पर अंगूठा लगवा लिए और उनके एकाउंट से 10 हजार 5 सौ रुपये पार कर दिए, इस दौरान उनके मोबाइल पर पैसा ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो उन्होंने मैसेज तो फर्जी बताकर उसे तत्काल डिलीट कर दिया और फरार हो गए,  जब सास और बहू को शंका हुई तो बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो पता लगा कि वो दोनों ठग का शिकार हो गई।

ठगी का शिकार सास बहू ने पुलिस में की शिकायत 

ठगी का शिकार हुई सास और बहू ने मामले की शिकायत सिंहपुर थाने में की, उनकी शिकायत पर सिंहपुर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज के उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में शहडोल एडिशनल एसपी का कहना है कि सास बहू के साथ अज्ञात ठगों ने किसी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की है। जल्दी ही आरोपी पकडे जायेंगे।

शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews