शहडोल में खबर का असर, मध्यान्ह भोजन योजना में पाई गई लापरवाही, स्व. सहायता समूह को हटाया गया

कुछ दिन पहले सागर स्व. सहायता समूह द्वारा खुले आम बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा था। जिसकी खबर MP Breaking News ने प्रमुखता से चलाई थी। जिसका बड़ा असर हुआ है।
शहडोल में खबर का असर, मध्यान्ह भोजन योजना में पाई गई लापरवाही, स्व. सहायता समूह को हटाया गया

Shahdol News : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें मध्यान्ह भोजन योजना भी शामिल है। जिसके लिए करोड़ों रुपए भी खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद, शहडोल के स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना दम तोड़ती हुई नजर आई थी। जिसका नजारा सभी लोग देख ही चुके हैं। कुछ दिन पहले सागर स्व. सहायता समूह द्वारा खुले आम बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा था। जिसकी खबर MP Breaking News ने प्रमुखता से चलाई थी। जिसका बड़ा असर हुआ है। दरअसल, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ ने सागर सागर स्व. सहायता समूह को हटा दिया है।

जांच में पाई गई लापरवाही

बता दें कि बच्चों को मेनू के अनुसार, चावल के साथ मूंग की दाल और मटर चने की सब्जी परोसा जाना चाहिए था, लेकिन मटर की सब्जी के बजाय आलू, मूंग की जगह तुवर की पतली दाल परोसी गई थी। जिसकी शिकायत मिलने पर उसके अगले दिन औचक निरीक्षण के लिए टीम बुढ़ार जनपद अंतर्गत ग्राम सेजहाई स्कूल पहुंची, जहां जांच के दौरान स्वयं सहायता समूह की बड़ी लापरवाही पाई गई।

लिया गया कड़ा एक्शन

इसके बाद मामले में ठोस एक्शन लेते हुए जांच प्रतिवेदन आने के बाद स्व. सहायता समूह को हटा दिया गया है। बता दें कि इस स्कूल में करीब 64 बच्चे पढ़ते हैं, जिनके भविष्य और स्वास्थ्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा था। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप भी मचा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”1009407849″]

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews