
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां जिले के धनपुरी नगर पालिका के सीएमओ प्रभात बरकड़े को पुलिस क्रिकेट ग्राउंड से ही गिरफ्तार कर ले गई। दरअसल, सीएमओ बरकड़े पर NEET प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
छात्रा ने लगाया बलात्कार का आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएमओ और NEET प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मुलाकात इंदौर में हुई थी। इस दौरान सीएमओ ने उसे शादी का झांसा देकर इंदौर, जबलपुर सहित कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, छात्रा ने इंदौर के एमआईजी थाने में 23 मार्च को सीएमओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने रविवार, 7 अप्रैल को शहडोल के बुढ़ार में क्रिकेट खेल रहे सीएमओ को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इंदौर पुलिस ने सीएमओ की गिरफ्तारी से पहले शहडोल पुलिस को जानकारी दे दी थी।
4 सदस्यीय टीम ने किया गिरफ्तार
सीएमओ प्रभात बरकड़े को इंदौर की एमआईजी थाने की 4 सदस्यीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, सीएमओ बरकड़े को पुलिस इंदौर लेकर गई। पुलिस का कहना है कि सीएमओ से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी बरकड़े ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
