Shahdol News: नंदना गांव में तेंदुए ने 3 शावकों को दिया जन्म, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

Shahdol News: नंदना गांव में तेंदुए ने 3 शावकों को दिया जन्म, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

डेस्क रिपोर्ट | शहडोल के रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों का आना-जाना आम हो गया है। इसी दौरान जिले से सटे नंदना गांव में एक तेंदुए ने 3 शावकों को जन्म दिया। दरअसल, रविवार को ग्रामीणों को नंदना गांव से लगे जंगल में तीन शावक मिले। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल, तीनों शावक पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

शिफ्ट वाइज लगाई जा रही ड्यूटी 

सूचना मिलते ही वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही, नाइट टीम के साथ शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मामले को लेकर एसडीओ बादशाह रावत ने बताया कि तेंदुए के शावकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं और ग्रामीणों को शावकों के पास जाने से मना किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”826615943″]

शावकों की कड़ी निगरानी

वन विभाग ने चारों तरफ से घेराबंदी कर शावकों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि शावकों पास जाना खतरे से खाली नहीं है। हालांकि, मामले की जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को भी दे दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews