वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, इमारती लकड़ियां बरामद

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, इमारती लकड़ियां बरामद

शहडोल, अखिलेश मिश्रा| वन विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है | वन विभाग की वर्तमान में यह तीसरी बड़ी कार्यवाही हुई है जहां एक बार फिर इमारती लकड़ियां बरामद हुई है, लंबे समय से अपने उपयोग के लिए इमारती लकड़ियां जंगल से चोरी करके रखे हुए व्यक्ति के विरुद्ध वन विभाग शहडोल ने कार्यवाही की है|

मुखबिर की सूचना के बाद वन विभाग शहडोल की टीम ने दबिश दी| जहां इमारती लकड़ीया बरामद हुई है| आरोपी आनंद कुमार दुबे पिता लक्ष्मी प्रसाद दुबे निवासी वार्ड नंबर 29 कल्याणपुर रोड के पास से वन विभाग के द्वारा मौके पर पहुंचकर इमारती लकड़ी जप्त करते हुए मध्य प्रदेश व्यापार वनोपज विनियमन अधिनियम 1965 की धारा 5 (1) के तहत कार्यवाही की गई है।

इनकी रही अहम भूमिका
गुरुवार की दोपहर वन विभाग के द्वारा छापेमारी कार्यवाही के दौरान मुख्य रूप से वन परिक्षेत्र अधिकारी शहडोल एसपी त्रिपाठी,आर एस मौर्य, राजेंद्र तिवारी, राकेश द्विवेदी बीट गार्ड निपनिया,नितिन खटीक, दुर्गा प्रसाद, दीपचंद प्रजापति, ओंकार तिवारी, मथुरा सिंह मार्को, कुमारी अनामिका गुप्ता के अलावा हिना कौसर छापेमारी कार्यवाही की टीम में शामिल रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews