
Shahdol News : पूरे देश में नवरात्रि का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग देवी माँ के प्रति अपनी आस्था दिखा रहे हैं। बहुत से लोग मंदिरों में जाकर उनकी पूजा कर रहे हैं तो वहीं, मध्य प्रदेश समेत अलग अलग राज्यों में गरबे की भी धूम देखी जा रही है। इसी के चलते अलग अलग शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गानों पर हुए फूहड़ और अश्लील डांस ने लोगों की आस्था को झकझोर दिया है।
नवरात्रि के पर्व में उमंग गरबा महोत्सव पांडाल में मां दुर्गा के आराधना के नाम पर जो धुन (गाने) गरबा महोत्सव में बजाये गए उससे हिन्दू धर्म के लोग आहत हुए हैं। माँ दुर्गा के आराधना की जगह आपत्तिजनक गाने डी. जे. से बजाए जा रहे थे। जिसमें जुम्मे की रात है, जुम्मे की बात है… अल्लाह बचाये मुझे तेरे वार से… गाने बजाये जा रहे थे।
[dgv_vimeo_video id=”1018284252″]
[dgv_vimeo_video id=”1018284659″]
जिनको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कार्यवाही करने की मांग की है। थाना कोतवाली में बड़ी संख्या में लोग अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण योजन सभा के जिलाध्यक्ष अमर दुबे ने अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए बयान का वीडियो जारी किया हैं।
शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1018284806″]
