
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। इस दौरान कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सैकड़ों मासूम बच्चे अपनी फरियाद लेकर यहां पहुंचे। इस दृश्य को देखकर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का दिल पिघल गया। जब उन्होंने बच्चों की फरियाद सुनी, तो संबंधित सभी अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही तत्काल जांच टीम का गठन किया गया और सभी बच्चों को समोसा खिलाकर यह आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।
गोहपारू जनपद पंचायत का मामला
दरअसल, मामला गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बुढनवाह घियारीटोला का है। जब स्कूल टोला तक पक्की सड़क और पुलिया निर्माण की मांग लेकर स्कूली बच्चे कलेक्टर के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होने कलेक्टर को यह भी बताया की सड़क और पुलिया नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में उन्हें जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। पक्की सड़क ना होने के कारण उन्हें लगभग 4 किलोमीटर घूम कर स्कूल जाना पड़ रहा है। कई बच्चे तो जुलाई से अभी तक इस समस्या के कारण स्कूल भी नहीं गए हैं।
पिघला कलेक्टर का दिल
वहीं, कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने बच्चों को विराट सभगार में बैठाकर पहले तो प्यार से उनकी पूरी बात सुनी। इसके बाद उन्हें अपने हाथो से समोसा खिलाया। साथ ही हाथ मिलाकर सभी मासूम स्कूली बच्चों से वादा किया कि जल्दी ही उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
[dgv_vimeo_video id=”1012711619″]
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

