शहडोल में आबकारी विभाग की कार्रवाई, शराब की दुकान सील, लगाया जुर्माना

इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। शिकायत की पुष्टि होने पर एक दिन के लिए यह कार्रवाई की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां...
Shop Seal Shahdol News

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी-देसी शराब की दुकान सील कर दिया है। इसके साथ ही ₹10000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। शिकायत की पुष्टि होने पर एक दिन के लिए यह कार्रवाई की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…

जयसिंहनगर का मामला

दरअसल, मामला जयसिंहनगर पंचायत का है। जब आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि शराब की दुकान पर एमआरपी से ज्यादा दाम में शराब बेचे जा रहे हैं, जिसकी शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

मिली शिकायतें

इसके अलावा, आबकारी विभाग की टीम ने ब्योहारी अंतर्गत पपौंध में भी कार्रवाई की है। बता दें कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि यहां अंग्रेजी-देसी शराब दुकान में भी MRP से अधिक महंगी शराब बेची जा रही है। इसलिए उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने टीम का गठन किया और मौकास्थल पर पहुंची, जहां शिकायत की पुष्टि होने पर जुर्माना लगाया है। जिले में लगातार इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में टीम द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी।

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews