नपा अध्यक्ष के बेटे की गुंडागर्दी, दोस्तों संग मिलकर युवक को पीटा, सिर पर फोड़ी बोतल

नपा अध्यक्ष के बेटे की गुंडागर्दी, दोस्तों संग मिलकर युवक को पीटा, सिर पर फोड़ी बोतल

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले से भाजपा नेत्री और नगर पालिका अध्यक्ष (Shahdol Municipality President) उर्मिला कटारे के बेटे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां नपा अध्यक्ष के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले एक बाइक सवाल युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया और फिर जमकर पिटाई कर दी। इतने पर भी दिल नहीं भरा तो बीयर की बोतल उसके सिर पर दे मारी।युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही पुलिस ने मामूली धाराओं में FIR दर्ज करके आरोपियों को जमानत दे दी।

यह भी पढ़े.. CGPSC : पीएससी ने 595 पदों पर निकाली है भर्ती, 12 अक्टूबर तक कर सकते है अप्लाई

दरअसल, पूरा मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र का है। यहां राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित चूल्हा ढाबा में खाना खाने गए युवक शिवम त्रिपाठी का अभिनव उर्फ युवराज कटारे, पवन सोनी, राजा यादव, रजत निगम, पिंटू सिंह के साथ बाइक पार्क करने को लेकर मामूली विवाद हो गया।देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि नपा अध्यक्ष के बेटे ने अपनी कार से युवक की बाइक को टक्कर मार दी और फिर लात घूंसों से जमकर पीटा डाला ।

यह भी पढ़े… VIDEO: CM के कार्यक्रम से पहले बीजेपी विधायक का हंगामा, मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं पर बरसे

मामला इतने पर भी शांत नहीं हुआ और नपा अध्यक्ष के बेटे और साथियों ने बीयर की बोतल भी युवक के सिर पर दे मारी और हाथ में पहने लोहे के कड़े से भी हमला किया।.युवक को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वही पुलिस (Shahdol Police)  ने मामला दर्ज कर सभी आऱोपियों को जमानत दे दी है।वही कार को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews