
Shahdol News : शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील अंतर्गत ग्राम खड़ड़ा के हरिजन आदिवासी बैगा समुदाय के परिवारों ने कलेक्टर से भूमि अधिकार पत्र की मांग की है। इस संबंध में समुदाय के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे 50-60 वर्षों से खसरा नंबर 3496, 3497, 3498, 3499 और 1604 में बसे हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि भूमि शासकीय है, और वे इस पर अपनी झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने यहां अपने परिवार के साथ मकान, कुएं, सड़क, हैंडपंप आदि की सुविधाएं विकसित कर ली हैं। इसके बावजूद, इस भूमि पर उन्हें अधिकार पत्र नहीं मिला है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लगभग 300 परिवार इस क्षेत्र में निवासरत हैं और वे पहले से ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
जीवन-यापन करने के लिए सरकार से मांगा भूमि का अधिकार पत्र
ग्रामीणों ने शासन से निवेदन किया है कि उन्हें इस भूमि पर अधिकार पत्र दिया जाए ताकि वे बिना किसी डर के अपने जीवन को स्थिरता प्रदान कर सकें। ज्ञापन के माध्यम से यह भी बताया गया कि इस भूमि का उपयोग वे कृषि, निवास और अपने जीवन-यापन के लिए कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1044703317″]
[dgv_vimeo_video id=”1044703564″]
[dgv_vimeo_video id=”1044703732″]
सरकार से की मांग
इस ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री, कलेक्टर शहडोल, तहसीलदार ब्यौहारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। ग्रामीणों ने सरकार से इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।
शहडोल से राहुल राणा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1044703946″]
[dgv_vimeo_video id=”1044704371″]
