
Shahdol News: टमाटर के बढ़ते भाव (Tomato Price Hike) ने देश भर में खलबली मचा रखी है। जिसका असर आम आदमी के बजट पर पड़ रहा है। लेकिन अब टमाटर रिश्तों में भी दरार की वजह बन चुका है। ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले शहडोल जिले के एक गाँव में सामने आया था। जहां पति द्वारा सब्जी में तीन टमाटर डालने पर दंपति के बीच विवाद हुआ और पत्नी बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद पति ने पुलिस के पास जाकर गुहार लगाई। अब पुलिस के समझाने और पति के मनाने पर नाराज पत्नी घर वापस लौट चुकी है।
ये है मामला
दरअसल, यह अनोखा मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहौरि का है। जहां संजीव वर्मा एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं और टिफिन सर्विस का काम करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पत्नी ने बिना पूछे सब्जी में तीन टमाटर डाल दिए थे। जिसके बाद दोनों में कहा-सुनी हुई और पत्नी आरती बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई। लाख मनाने पर भी रूठी पत्नी ने एक नहीं सुनी।
पुलिस की मदद से पति ने नाराज पत्नी को मनाया
पत्नी के छोड़ जाने पर संजीव वर्मा ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस की समझाइश और पति के मनाने पर आरती घर लौटने को तैयार हो गई। इस दौरान पति ने कसम खाई कि वह कभी भी पत्नी से बिना पूछे टमाटर का इस्तेमाल नहीं करेगा और घर वापस लौटने पर गिफ्ट में टमाटर लाकर देगा।
[dgv_vimeo_video id=”845474758″]

