Shahdol News : 45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स अधीनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Police Arrest Crime

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ देवलोंद थाना पुलिस ने सुखाड़ गांव के समीप गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया है। मुख्य आरोपी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रीवा जिला के मनगंवा निवासी महफूज खान पिता अफजल खान वार्ड नं. 3 और रौनक हुसैन पिता बासिर हुसैन निवासी मनगंवा कार (क्रमांक एमपी 17 सी.सी. 6894) में 45 किलो 630 ग्राम गांजा लेकर रीवा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके से कार को रोका और तलाशी लेने पर कार से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने कबूल किया की उन्होंने पकड़े गए गांजा को ग्राम करौदिया निवासी गांजा के शातिर तस्कर रामसजीवन पटेल के घर से खरीदा है और गांजा लेकर वे रीवा की ओर जा रहे थे। पकड़े गए गांजा की कीमत 2 लाख रुपये और कार की कीमत 6 लाख 30 हजार रुपये यानि की कुल मशरुका 9 लाख 20 हजार रुपये कीमत का बताई जा रही है।

दोनों आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने सरगना के घर दबिश देने पहुंची तो वह फरार हो गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स अधीनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, शातिर सरगना रामसजीवन पटेल की पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews