
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से घटनाएं सामने आती रहती है, जब बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आते हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस और गांव वालों ने मिलकर शराब की तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इन दिनों मध्य प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दोनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
देवलोंद का मामला
दरअसल, मामला देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिहाई कैंपस के पास का है। जब बाइक सावर दो लोग शराब की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए शराब को जब्त कर लिया है।
कार्रवाई जारी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान अशोक सिंह और धर्मेंद्र शुक्ला के रुप में की गई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह बुढ़वा शराब दुकान से शराब लेकर बैरिहा गांव जा रहे थे। फिलहाल, उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1016926262″]
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

