शहडोल पुलिस ने की कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दोनों ही मामले में कुल 3 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां पर चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शिकंजा कसने की कार्रवाई भी की जाती है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दोनों ही मामलों में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर सफलता प्राप्त की गई।

पहला मामला

पहला मामला पपौंध थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल से नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 15 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश प्रजापति और राकेश जायसवाल के रूप में की गई।

दूसरा मामला

दूसरा मामला खैरहा थाना क्षेत्र के सिरौंजा गांव का है। जब पुलिस ने प्रेमलाल को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 1.37 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत ₹12000 बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जंगल के रास्ते गांजा बेचने जा रहा था, जिसे फिलहाल पुलिस की कस्टडी में रखा गया है।

पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही मामले में कुल 3 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews