शहडोल पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई, रेत का अवैध उत्खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली की जब्त

पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। चालक और उसके मालिक के खिलाफ रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tractor Illegal Mining

Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन किसी-न-किसी बात को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। ऐसे में अक्सर यहां से रेत के अवैध उत्खनन की खबर सामने आती रहती है। यह सिलसिला पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।

पहला मामला

बता दें कि पहला मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मड़उ गांव का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि लोग बेखौफ होकर रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। इस दौरान वहां रेत से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्रॉली मिली। जब चालक से डॉक्यूमेंट मांगे गए, तब किसी भी तरह का कोई दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं किया जा सका। फिर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। जिसकी पहचान रावेन्द्र उम्र 20 साल निवासी टांघर के रुप में की गई है।

दूसरा मामला

वहीं, दूसरा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ही खामडांड़ गांव की है, जहां स्थित सोन नदी से अक्सर रेत का अवैध उत्खनन किया जाता है। जिसपर पुलिस लगातार कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद एक बार फिर रेत से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम अमर दास बताया, जिसके पास से एक भी वैलिड डॉक्युमेंट नहीं मिले। दरअसल, यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है।

ट्रैक्टर ट्राली जब्त

फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया है। साथ ही चालक और उसके मालिक के खिलाफ रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अवैध परिवहन करने वालों के बीच सनसनी फैली हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews