
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध रेत माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे है। जिसका एक ताजा मामला आज ही ग्राम सुखाड में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी रेत ठेकेदार निजी वाहनों एवं चेकपोस्ट नाकों पर तोड़फोड़ की गई, जिसमें रेत ठेकेदार के 5 लोग घायल हुए है। बता दें कि नकाबपोश चार गाड़ियों में आए और लोगों के साथ से मारपीट कर फरार हो गए, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सुखाड का मामला
पूरा मामला जिले के अंतिम छोर के छोर देवलोंद थाना के ग्राम सुखाड का है। आपको बता दें कि 2 सरकारी कर्मचारी पटवारी और प्रधान आरक्षक के जान गंवाने के बाद भी ब्योहारी/बाणसागर क्षेत्र के झिरिया, जनकपुर, सुखाड़, रसपुर और बुढ़वा में अवैध रेत खनन में कोई अंकुश नहीं लग पाए हैं।
हुई मारपीट
दूसरी तरफ ब्यौहारी विधायक के साले के साथ रेत माफियाओं ने की मारपीट कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार देर रात विधायक ब्योहारी के साले के साथ ग्राम रसपुर में 4 लोगों ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट कर दी। वहीं, 4 आरोपियों के खिलाफ एसटी/एससी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

