शहडोल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

Shahdol Road Accident : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला। जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवारी युवक को कुचलते हुए आगे निकल गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें…

कहां है मामला?

दरअसल, मामला ब्योहारी थाना क्षेत्र के चुंदी नाका के पास का है। जब एक तेज रफ्तार ट्रक रीवा से शहडोल की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया। साथ ही शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन किया गया, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और जाम खुलावाया। जिसके बाद वाहनों का परिचालन वापस शुरू हुआ।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं की जा सकी लेकिन बाइक के नंबर प्लेट से उसकी पहचान जुटाने की कोशिश जारी है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews