छात्र संगठन ने कुलपति से की विशेष परीक्षा कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा

छात्र संगठन ने कुलपति से की विशेष परीक्षा कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा

शहडोल, अखिलेश मिश्रा

शहडोल में मंगलवार को स्पेशल परीक्षा कराए जाने के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शासकीय एस एन शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में वर्ष 2017 एवं वर्ष 2018 में जिनका ए.टी. के.टी. (Allowed to keep terms) आया है, उन समस्त छात्र-छात्राओं की विशेष परीक्षा करा कर उनको आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। छात्रों की आगे की पढ़ाई में व्यवधान निर्मित ना हो इसलिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने ज्ञापन सौंपा है जिसमें यह भी कहा है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्पेशल परीक्षा कराए जाने की छात्र हित में मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान अजहर सिद्दीकी, राहुल वर्मा, सनी खान, समीर खान के अलावा मुख्य रूप से निशांत जोशी मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews