शहडोल में बाइक विवाद को लेकर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है।
arrested

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब युवक की पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक और आरोपी के बीच बाइक लेकर घूमने जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे नाराज युवक ने दूसरे युवक को पत्थर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सखी बेरियल के पास का है। जब शनिवार को विजय अपनी बाइक खड़ी करके मंडी में सब्जी लेने गया, लेकिन जब वह मंडी से वापस अपनी बाइक की तरफ लौटा तो उसे बाइक उस जगह नहीं मिली। काफी पूछताछ करने पर पता चला कि उसके गांव का रमेश कोल बिना बताए बाइक से कहीं चला गया है। इसके बाद विजय पैदल ही घर की ओर जाने लगा और रमेश की तलाश में लग गया। जैसे ही रमेश विजय की बाइक लेकर वापस आया, तभी नाराज विजय ने पत्थर उठाकर रमेश पर चला दिया। इससे पत्थर उसके सीने में जा लगी और मौके पर उसने दम तोड़ दिया।

गांव में पसरा मातम

घटना के दौरान कई लोग सड़क पर मौजूद थे। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही थाने में ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews