Shahdol News: करंट की चपेट में आने से झुलसा बच्चा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Shahdol News: करंट की चपेट में आने से झुलसा बच्चा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Shahdol News : शहडोल से इस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बच्चा करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी गई।

ग्राम सलदा का मामला

दरअसल, मामला ग्राम सलदा का है, जहां 13 साल का बच्चा राम सजीवन नहाने के लिए घर में लगी मोटर पंप चालू करने पहुंचा। इस दौरान वह करंट लगने के कारण वहां चिपक गया। हालांकि, परिजन आसपास मौजूद थे जिन्होंने अपनी सुझबुझ से बच्चे को बचाया और सीधे अस्पताल पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews