कांग्रेस विधायक ने दी माता के सामने अपनी गर्दन काटने की धमकी, रखी ये मांग

कांग्रेस विधायक ने दी माता के सामने अपनी गर्दन काटने की धमकी, रखी ये मांग

श्योपुर, रियाज अली। चम्बल प्रोग्रेस वे (chambal progress way) में जाने वाली जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग के साथ कांग्रेस विधायक बाबू सिह जंडेल (congress mla babu singh jandel) और क्षेत्रीय किसानों ने धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, कांग्रेस विधायक ने यहां शीर्षासन कर अनोखे अंदाज में विरोध किया और कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो माता के सामने अपनी गर्दन कटवा दूंगा। शीर्षासन किये हुए विधायक को बसपा नेता बद्री रावत ने सीधा किया। इस दौरान बड़ी तादाद में समर्थक और किसान धरने में शामिल हुए।

विधायक बाबू सिंह जंडेल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अगर उनकी बात न मानी गई तो वे माता के सामने अपनी गर्दन काट देंगे। उन्होने धरनास्थल पर शीर्षासन करते हुए अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान बीएसपी नेता बद्री रावत भी मौजूद थे। सभी प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए सरकार से अपनी जमीन के बदले सही मुआवजे की मांग की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews