MP में आसमान से बरसी आफत! आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

sheopur news

MP News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ विजयपुर थाना इलाके के धामिनी गांव में शनिवार शाम को 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, विजयपुर थाना इलाके के धामिनी गांव के पास जंगल में बकरियां को चरा रहे संजय पुत्र रामहेत मोगिया, धनराज पुत्र महेश मोगिया पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों बच्चों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews