
Jitu Patwari’s attack on Minister Ramniwas Rawat : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा पहुंचे, यहाँ उपचुनाव होना है, उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और मंत्री रामनिवास रावत पर जमकर निशाना साधा, जीतू पटवारी ने कहा कि रामनिवास रावत को कांग्रेस पार्टी ने सबकुछ दिया लेकिन उन्होंने पार्टी को क्या दिया सिर्फ धोखा?
मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर उपचुनाव होना है, यहाँ से कांग्रेस के टिकट पर लगातार जीतते आ रहे रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थी, अब वे भाजपा सरकार में मंत्री है, उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था इसलिए ये सीट रिक्त हुई थी।
कांग्रेस और भाजपा दोनों कर रहे जीत का दावा
भाजपा और कांग्रेस दोनों इस सीट पर जोर आजमाइश कर रही हैं, कांग्रेस का मानना है कि ये उनकी पारंपरिक सीट है और रामनिवास रावत ने कांग्रेस के मतदाताओं को धोखा दिया है इसलिए लोगों ने गुस्सा है इसलिए विजयपुर सीट पर कांग्रेस की जीत निश्चित है, उधर भाजपा का मानना है कि लोग कांग्रेस से नहीं रामनिवास रावत से प्यार करते हैं फिर भाजपा ने श्योपुर, विजयपुर के आदिवासियों और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी काम किये हैं इसलिए जनता भाजपा के साथ है।
भाजपा में हवलदार से लेकर कलेक्टर तक चुनाव लड़ेंगे लेकिन हमारे लिए केवल आप
आज जीतू पटवारी विजयपुर पहुंचे वे विशाल किसान आक्रोश रैली में शामिल हुए, मंच से उन्होंने भाजपा और रामनिवास रावत पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा ये लड़ाई गरीब जनता की लड़ाई है, ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है, उन्होंने कहा कि याद रखना भाजपा सरकार में हवलदार, टी आई से लेकर पटवारी, तहसीलदार, कलेक्टर तक चुनाव लड़ेगा लेकिन हमारे तरफ से जनता और कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा, हमारा प्रत्याशी भले ही एक होगा लेकिन हर पंजा चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।
जीतू पटवारी ने रामनिवास से पूछा, विजयपुर के आदिवासियों के हालत क्यों नहीं सुधरे
जीतू पटवारी ने यहाँ से कांग्रेस के टिकट पर जीतते आये रामनिवास रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि रामनिवास रावत को कांग्रेस ने सबकुछ दिया, कई पदों से लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, लेकिन उन्होंने क्या किया कांग्रेस को और आप सबको धोखा दिया, जीतू पटवारी ने सवाल किया – रामिवास जी आप के पेट्रोलपंप हैं, कॉलेज हैं, जमीने हैं, आप मंत्री बन गए लेकिन विजयपुर का आदिवासी आज भी गरीब है, आप चालीस साल से यहाँ राजनीति कर रहे हो फिर भी यहाँ का आदिवासी जंगल से लकड़ी बीन रहा है, यहाँ कुपोषण सबसे ज्यादा, यहाँ शिशु मृत्यु दर सबसे ज्यादा, ये क्षेत्र मध्य प्रदेश का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है, क्यों? आपको इसका जवाब देना होगा।
भाजपा की तरफ़ से हवलदार से लेकर कलेक्टर तक सब चुनाव लड़ेंगे, पर मैं जानता हूँ विजयपुर की जनता पंजे के साथ थी, है और रहेगी। ✋ pic.twitter.com/V6S8so7AhW
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 4, 2024
रामनिवास रावत जी, आपके पेट्रोल पंप खुल गए, ज़मीनों की लीज़ बढ़ गई, कॉलेज बन गए, आप ख़ुद मंत्री बन गए, पर विजयपुर के आदिवासी आज भी ग़रीब ही हैं, और जंगलों में लकड़ियाँ बीनते हैं। pic.twitter.com/ZCz37O7rQP
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 4, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

