
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिला से बड़ी खबर सामने आई है। जब राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष अभियान चलाया गया, ताकि बेटियों को सशक्त बनाया जा सके। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।
दरअसल, कुसमी क्षेत्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मानकुमारी पनाडिया के मार्गदर्शन में देवार्थ नौढिया आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित हुए।
स्पीच कंपटीशन हुए आयोजित
इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने की। जिसका विस्तार कोडार, जूरी भगवार और मेडरा सहित पूरे इलाके के आंगनबाड़ी केंद्रों तक किया गया। इस दौरान बच्चियों को उनके मौलिक अधिकारों से रूबरू कराया गया। साथ ही स्पीच कंपटीशन भी आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
ये लोग रहे मौजूद
मंडल अध्यक्ष ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही इसके उपाय और कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। कार्यक्रम में शिक्षक रमेश सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवती साहू, सुमित्रा सिंह, सहायिका गायत्री मिश्रा और प्रेमवती सिंह सहित बच्चे और महिलाएं मौजूद रहीं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



