कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर कलेक्टर का एक्शन- वेतन रोकने के निर्देश

कलेक्टर

सीधी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी कलेक्टर  (Sidhi Collector) रवीन्द्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने  जून 2021 में सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों (Employees) के पेंशन लंबित होने तथा अग्रिम पेंशन प्रकरण प्रस्तुत नहीं करने पर 19 कार्यालय प्रमुखों तथा शाखा प्रभारी लिपिक की माह जुलाई 2021 का वेतन आहरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि आगामी आदेश तक जब तक कि समुचित कारण लंबित होने का न बताया जाए रोका गया है।कलेक्टर के इस निर्देश के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. Indian Railway Recruitment 2021: इन पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60 हजार पार

सीधी कलेक्टर  चौधरी ने बताया कि मप्र सिविल सेवा (pension) नियम-1976 के नियम 49 से लेक 60 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार सेवानिवृत्त (retired employee)  होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों की तैयारी सेवा निवृत्ति के 2 वर्ष पूर्व की जाकर 6 माह पूर्व कार्यालय प्रमुख द्वारा पेंशन प्रकरण तैयार कर जिला पेंशन कार्यालय को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। पेंशन प्रकरणों के संबंध में पेंशन शिविर एवं प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया था। इसके साथ ही समय-सीमा बैठकों में भी पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया था। किन्तु उक्त निर्देशों के बाद भी पेंशन प्रकरणों को समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारी हुए लामबंद, केंद्र के समान DA बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

सीधी कलेक्टर चौधरी द्वारा पेंशन प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं करने के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिहावल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन, कार्यालय प्रशासकीय परियोजना कुसमी, सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक अस्पताल सीधी, कार्यपालन यंत्री महान नहर संभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला आबकारी अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोवर सिहावल चुरहट, कार्यपालन यंत्री पी डब्ल्यू डी, तहसीलदार तहसील गोपदबनास, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला आयुष अधिकारी, संचालक संजय टाइगर रिजर्व, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मझौली एवं कार्यपालन यंत्री गुलाब सागर तथा संबंधित शाखा प्रभारी लिपिकों का माह जुलाई 2021 का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews