Indian Railway Recruitment 2021: इन पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60 हजार पार

Vyapam Recruitment 2021

जॉब, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है और भारतीय रेलवे (Indian Railway Recruitment 2021) में नौकरी करना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के तहत स्टेशन मास्टर के 38 पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. Punjab Politics: सिद्धू का भारी विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे, पुलिस से धक्कामुक्की

सरकारी नौकरी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2021 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय ग्रेजुएट या अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए।

Indian Railway Recruitment 2021-

कुल पद-38

पदों का विवरण-जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 18 पद, अनुसूचित जाति के 05 पद, अनुसूचित जनजाति के 03 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 पद आरक्षित हैं।

योग्यता- इच्छुक उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या उसके पास समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा-जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष हैं। वहीं, OBC उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 43 साल है।

वेतन- चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में 61,400 प्रति माह दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- भर्ती प्रक्रिया में सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन या मेडिकल टेस्ट शामिल होगा।

 कैसे कर सकते है आवेदन- आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘Recruitment-Railway Recruitment Cell’ पर क्लिक करें, यहां GDCE Notification No. 01/2021 खुल जाएगा। अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जरूरी डीटेल्स भरें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews