सिंगरौली में कोरोना के 4 नए मरीज, जिले में 11 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

सिंगरौली में कोरोना के 4 नए मरीज, जिले में 11 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

सिंगरौली/राघवेंद्र सिंह गहरवार

सिंगरौली जिले में कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है, जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पहले एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था फिर उस पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये 6 अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। वहीं अब 4 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे सिंगरौली जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 11 हो गई है। जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संक्रमित एरिया की पुनः एक बार सघन जांच कराकर सैंपल लिए जाने की बात कही है।

बता दें कि सोमवार को रीवा लैब से 82 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जिसमें से चार व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए है। इन चार व्यक्तियों में से तीन व्यक्ति ठठरा गांव के रहने वाले हैं, जो अन्य व्यक्तियों के साथ मुंबई में रहते थे और 17 तारीख को लौट कर आए थे। चौथा व्यक्ति रमड़िहा ग्राम का निवासी है जो पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके व्यक्ति के घर के परिवार का सदस्य हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews